सिद्धार्थनगर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण को विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत मंडल नौगढ़ देहात के बूथ संख्या – 260 सोहास शुमाली पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात सुनने के उपरांत जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और राष्ट्र निर्माण पर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार प्रेरणादायी हैं। मन की बात’ कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों की उपलब्धियों और आकांक्षाओं को इतने सहज और गहन रूप से प्रस्तुत करना, हर बार एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। आज जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने परीक्षार्थी विद्यार्थियो का उत्साह वर्धन किया है वह अविस्मरणीय है। उक्त अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी पीएम के मन की बात
- by Netra 24 Times
- 23/02/2026
- 114 Views
- 6 months ago
