डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं श्री बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर के निर्देशन में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.10.2026 को थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के श्रीमती प्रभावती देवी कन्या इंटर कालेज कठौतिया रमवापुर सिद्धार्थनगर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान कालेज में जाकर प्रधानाचार्य महोदया से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने जाने हेतु यातायात नियमों एवं आदेशों निर्देशों को अवगत कराया गया तथा बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया।आवश्यक पुलिस सहायता हेतु सीपीयू टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर प्रदान कराया गया । कॉलेज में एक चार पहिया वाहन मैजिक, वाहन संख्या यूपी 55 टी 8483 को चेक किया गया सब सही पाया गया। ड्राइवर कन्हैया को यातायात नियमों के आदेशों निर्देशों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दिया गया ।
प्रधानाचार्य व अध्यापकगणों द्वारा पुलिस के इस जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना व्यक्त की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना त्रिलोकपुर-
1.हे0का0 अमरनाथ यादव
2.रि0म0आ0 रुचि
