वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वाद संख्या-07/2023 से संबंधित न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के सम्बन्ध में थाना कोतवाली लोटन पुलिस द्वारा दिनांक 15.10.2026 को 02 नफर वारंटी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार वारण्टीगण का विवरण—
01.संजय उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश उपाध्याय, निवासी ग्राम धरनिहवा थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.जयप्रकाश उपाध्याय पुत्र शिलमन उपाध्याय ग्राम धरनिहवा थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थ नगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
01.उ0नि0 रामदास, रवींद्र यादव
02.हे0का0 संजय गुप्ता
03.का0 संजीत गुप्ता
