आज दिनांक 15/10/2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर (उसका बाजार क्षेत्र) की कक्षा 6 की मेधावी छात्रा कु नीशू वर्मा एवं कु परी पासवान, कक्षा 7 की छात्रा कु प्रिया रस्तोगी एवं कु संध्या वर्मा तथा कक्षा 8 की छात्रा कु सौम्या वर्मा एवं कु दिव्या मिश्रा को श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय (सिद्धार्थनगर) डॉ एस के दोहरे जी एवं जिला मलेरिया अधिकारी महोदय एस के चौधरी जी, सहायक शोध अधिकारी अज़ीम अंसारी जी, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह जी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीपीसी अनन्त प्रकाश जी एवं जिला क्षय रोग कार्यालय के पी पी एम सतीश मिश्रा जी द्वारा विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं मानव जीवन में स्वास्थ्य का महत्व आदि विषयों में जानकारी दिया गया तथा श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार चिकित्सालय की कार्यप्रणाली को समझने के लिए उक्त छात्राओं को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय (नौगढ़) डॉ ए के जायसवाल जी, जिला मलेरिया अधिकारी महोदय ,सहायक शोध अधिकारी महोदय तथा उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापक महोदया श्रीमती अंकिता चंदेल जी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ का भ्रमण कराया गया साथ ही कु दिव्या मिश्रा को एक दिन का सांकेतिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी नौगढ़ बनाकर सम्मानित किया गया ।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
- by Netra 24 Times
- 15/10/2026
- 22 Views
- 2 hours ago
