डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 02.09.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो के तहत थाना क्षेत्र बांसी मे बांसी बाजार,बस स्टैंड बांसी,रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर,बाजार डीह मिठवल ,सनई तिराहा व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 ,1090 ,181 ,1098, 1930,102,108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01.उपनिरीक्षक मीरा चौहान प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर ।
