Breking News
आगामी त्यौहार चेहल्लुम, श्रावण मास तथा बारावफात के दृष्टिगत थानाध्यक्ष गोल्हौरा द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठीमहराजगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की डूबकर मौतसिद्धार्थनगर में 261.49 करोड़ रुपये से बनेगा 4-लेन बर्डपुर–पिपरहवा मार्ग, नेपाल सीमा तक बेहतर होगी कनेक्टिविटीसाइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 6,000/- को MRM पोर्टल के माध्यम से थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा वापस कराया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर में मिशन मजनू/साईबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महासंकल्प अभियान” का आयोजनथाना मोहाना पुलिस व SSB लीलाडिहवा की संयुक्त टीम द्वारा 06 बोरी यूरिया, 02 बोरी DAP खाद व 02 साइकिल के साथ 01 भारतीय अभियुक्त को बरामद कर अन्तर्गत धारा-11 कस्टम अधिनियम में कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गयाक्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी पुलिस के साथ आगामी त्यौहार श्रावण मास, चेहल्लुम के दृष्टिगत थाना क्षेत्र बांसी में कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया गया प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज द्वारा त्यौहार श्रावण मास, चेहल्लूम व बरावफात को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर संभ्रांत व्यक्तियो, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपसिद्धार्थनगर 01 अगस्त 2026/मा0 मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन किया गयाथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना उसका बाजार कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पनियहवा मे वरिष्ठ नागरिको व दिव्यांगजनों के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दुधवानिया बुजुर्ग की महिलाओं/बालिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध व उससे बचाव तथा गुड-बैड टच के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया थाना मोहाना कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दूल्हासुमाली मे वरिष्ठ नागरिको/दिव्यांगजन के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी थाना खेसरहा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹1,13,850/- को शिकायतकर्ता के खाते मे कराया गया वापस “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति / एन्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार, पार्क, बस स्टैंड व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के आरोपी 04 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थ नगर इकाई ने श्रद्धा आस्था व आध्यात्मिक और उल्लास के साथ मनाया गुरु पर्वमिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम-कोदईजोत की महिलाओं/ बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 26 जुलाई 2026/उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0  योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद आगरा से किया गया

जिसका लाइव प्रसारण मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी  जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में देखा गया
जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज  राघवेन्द्र प्रताप सिंह को पुष्प, अंगवस्त्र एवं गमला देकर स्वागत किया गया।
उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल ने सभी शिक्षको का स्वागत रकते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आज उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया गया है। इसके अन्तर्गत रू0 5लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उ0प्र0 देश का पहला राज्य है जहां पर शिक्षकेा केा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है। इसके अलावा शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक के साथ एम.ओ.यू. का निष्पादन किया गया है। किसी दुर्घटना की दशा में परिवार को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। आज यह एक ऐतिहासिक दिन है। मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा सभी शिक्षको को बधाई दिया।
मा0 विधायक बांसी  जय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षो में मा0 प्रधानमंत्री जी तथा 09 वर्षो में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हुआ है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 05 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने शिक्षको को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने का काम किया है। इससे रू0 05 लाख तक निशुल्क चिकित्सा का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको को यह सुविधा दी गयी है। शिक्षक एवं उनके परिवार को इलाज की सुविधा मिलेगी। मा0 विधायक बांसी ने कहा कि सरकार आप लोगो के साथ खड़ी है। सभी शिक्षको को पुनः बधाई दिया।
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि प0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षको को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की सुविधा दिया है। विकास से लेकर सुरक्षा तक देने का काम मा0 मुख्यमंत्री जी कर रहे है। सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है।
मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर सभी शिक्षको को बधाई दिया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने यह महत्वपूर्ण काम किया है। 05 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों को मिलेगा। सभी शिक्षको को बधाई दिया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी  जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह द्वारा शिक्षकेा को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, कपिलवस्तु दीनानाथ यादव एवं शिक्षकगण व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *