अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) अभियान के तहत, डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.07.2026 को थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना मोहाना कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दुल्हा चौक मे कम्यूनिटी पुलिसिंग का आयोजन किया गया, गोष्ठी के दौरान लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक एवं दिव्यांगजन सहित ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। । CPU सामुदायिक कल्याण की गतिविधियों के माध्यम से जनता व पुलिस के बीच की दूरी को कम करेगी एवं CPU द्वारा बुजुर्गों से नियमित संपर्क, मदद हेतु सीधा नंबर उपलब्ध कराना, दिव्यांगजनों की सूची बनाकर संवाद, रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों व बेसहारा लोगों की मदद, अनाथालय व वृद्धाश्रम में जाकर समस्याएं सुलझाना, मेलों में खोया-पाया केंद्र का संचालन तथा नशा व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता जैसे कार्य किए जाएंगे । सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया । साथ ही उपस्थित जनों को उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से भी अवगत कराया गया ।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर-
उपनिरीक्षक विजय प्रताप यादव
का0 विजय
म0का0अंजू वर्मा
म0का0काजलअग्रहरि
सिद्धार्थनगर
थाना मोहाना कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दुल्हा चौक मे वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई
- by Netra 24 Times
- 25/07/2026
- 24 Views
- 1 week ago

Previous Post