इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के कुल 09 जनपद (गोण्डा, बस्ती, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर) ने भाग लिया
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में आज दिनांक 25.07.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस लाइन्स परिसर में 74 वीं अन्तर जनपदीय गोरखपुर जोन हॉकी प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया । प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों से मुलाकात की तथा उत्कृष्ट खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, शोहरतगढ़, इटवा व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, सभी प्रतिभाग करने वाले जनपदों के पीटीआई, आईटीआई व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
