संबन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 16.07.2026 को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा एस0एस0बी0, कस्टम के साथ जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में नेपाल बार्डर पर हो रही विभिन्न प्रकार की तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु बैठक किया गया । बैठक के दौरान मादक पादर्थो व विभिन्न प्रकार की तस्करी के तरीकों के सम्बन्ध मे अभिसूचनाओं के आदान-प्रदान, अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का व्यपवर्तन तथा प्रतिबन्धित दवाओं का दुरुपयोग एवं तस्करी तथा नशामुक्ति के सम्बन्ध में आमजन को जागरुक करने, बार्डर पर गश्त/चेकिंग इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा यातायात, सड़क दुर्घटना रोकने हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, क्षेत्राधिकारी बांसी तथा बार्डर के थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रभारी यातायात सहित विभिन्न विभागो के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
