बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने विद्यालय के वाहनो के फिटनेस की जांच कराने का निर्देश दिया तथा यह भी निर्देश दिया कि बिना पंजीकरण कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। इसके साथ ही बिना फिटनेस वाहन नहीं चलना चाहिए। बिना फिटनेस की बसों को बन्द कराने का निर्देश दिया। बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया तथा परमिट का उल्लघंन करने पर वाहन चलाने वालो पर कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग गाड़ियों नहीं चलनी चाहिए। ओवर लोडिंग वाहनो एवं ओवर स्पीड वाहनों का चालान करे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग और एन.एच.आई. को निर्देश दिया कि ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगवाने तथा गति सीमा का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संकेतक बोर्ड की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। सभी वाहनो पर रिफ्लेक्टर लगवाने का निर्देश दिया। एन.एच. व अधिक चलने वाली सड़को के किनारे के विद्यालयों में यातायात के बारे में लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्यक लगाये, तीन सवारी न चले, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नो हेलमेट नो पेट्रोल का पेट्रोल पम्पों पर कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। रोडवेज के वाहन चालको का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था करें, 15 वर्ष से अधिक अवधि के स्कूली वाहनों का संचालन न करें। 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के द्वारा निजी वाहनों के प्रयोग पर रोक लगायें तथा उनके अभिभावकों को जागरूक करें। विद्यालय में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए विद्यालय वाहन का प्रयोग करें, टैक्सी वाहन का प्रयोग न करें।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) कमल किशोर, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 16 जुलाई 2026/सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 17/07/2026
- 24 Views
- 3 weeks ago
