Breking News
थाना बाँसी पुलिस, एसओजी/सर्विलांस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मिश्रित अंग्रेजी शराब बनाने एवं बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर – आरोग्य चौपाल नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावतीथाना कपिलवस्तु कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा में दिव्यांगजन /वरिष्ठ नागरिको के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में जनसंवाद/गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं के संबंध मे जानकारी प्राप्त की गयी व कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयीकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम लेदवा में दिव्यांगजन के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाईविकसित भारत – जी राम जी कानून, 2025′ और ‘नशामुक्त भारत अभियान’ प्रचार रथ रवानासिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2026/बूढ़ी राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित लखनापार-बैदोला तटबन्ध के कि.मी. 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के समीप कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयाक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ श्रावण मास, चेहल्लुम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर थाना लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया सिद्धार्थ नगर 04 अगस्त 202/ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआमिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर की महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया थाना कठेला समय माता मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत कठेला गर्वी मे जन चौपाल लगाकर उपस्थित बालक, बालिकाओं को जागरूक किया गया व जागरुकता अभियान के पोस्टर चस्पा किये गये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना,ओवरस्पीड में चल रहे वाहनों पर होगी प्रभावी कार्यवाही डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने थाईलैंड में लहराया भारत का परचम3 अगस्त 2026 को माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मिलासंत गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी “समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा संपन्न
सिद्धार्थनगर

थाना बाँसी पुलिस, एसओजी/सर्विलांस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मिश्रित अंग्रेजी शराब बनाने एवं बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया 

भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड, मिश्रित अंग्रेजी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद 
प्रभारी निरीक्षक थाना बाँसी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में थाना बाँसी पुलिस, एसओजी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 05.08.2026 को रतन सेन सिंह इंटर कॉलेज, इटवा रोड, थाना बाँसी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मिश्रित अंग्रेजी शराब के निर्माण/बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त बलराम जायसवाल की निशानदेही पर थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा स्थित किराये के एक मकान की तलाशी ली गई, जहाँ से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर), मिश्रित शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अतिरिक्त संबंधित दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाँसी पर मु0अ0सं0 146/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा धारा 60/64 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । आबकारी विभाग द्वारा संलिप्त दुकान को सील कर सम्बंधित लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20,000/-नगद का पुरस्कार से पुरष्कृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01.बलराम जायसवाल पुत्र स्व. ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी देवियापुर नरकटहा थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर (आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 357/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 व 60(1) आबकारी अधिनियम ) ।
2. प्रदीप कुमार पुत्र हरिपाल सिंह (सेल्स मैन) निवासी अनंगपुर थाना पाली जनपद हरदोई ।
बरामदगी का विवरण-
1. 32,472 अदद नकली ढक्कन (IB, Old Monk, RS, Iconic, BP एवं McDowell’s कम्पनी के)।
2. 12,740 अदद बारकोड (सील रैपर)।
3. 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब (IB, Iconic एवं RS कम्पनी की, 375 मि.ली. एवं 180 मि.ली.)।
4. एक अदद इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन।
5. एक अदद नाजायज चाकू ।
6. दो अदद सुजा (ढक्कन खोलने में प्रयुक्त)।
7. एक अदद टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल संख्या UP55 AD 0139 (काला रंग)।

पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त बलराम जायसवाल ने बताया कि उसने थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा में एक मकान किराये पर ले रखा था, जहाँ वह विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर) एवं अन्य सामग्री का भंडारण करता था। उक्त सामग्री वह गुरुप्रसाद प्रजापति नामक व्यक्ति से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगवाता था। अभियुक्त ने बताया कि वह इन नकली ढक्कनों एवं बारकोड को जनपद सिद्धार्थनगर, आसपास के जनपदों तथा नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की शराब की दुकानों पर कार्यरत कुछ व्यक्तियों को बेचता था। इनका उपयोग खाली शराब की बोतलों में पुनः शराब भरकर उन पर नकली ढक्कन एवं बारकोड लगाकर असली शराब के रूप में बिक्री करने में किया जाता था, जिससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था । अभियुक्तगण की निशानदेही पर संबंधित दुकान से 16 बोतल संदिग्ध/ मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । कार्रवाई का महत्व-
इस प्रभावी कार्रवाई से नकली एवं संभावित जहरीली अंग्रेजी शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है । भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड एवं नकली शराब बरामद होने से लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की संभावित क्षति को रोका गया है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम-
01.मृत्युंजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक, थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर।
02.उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी एसओजी, सिद्धार्थनगर।
03.उ0नि0 हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम
04.आबकारी निरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *