निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना को दिनांक 05.07.2026 निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया गया है। अधिशासी अभियन्ता द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि परियोजना के अन्तर्गत मिर्जापुर स्टोन बोल्डर को वायर क्रेट में भरकर 235 मीटर लम्बाई में लांचिंग एप्रन, 120 मीटर लम्बाई में स्टेप स्लोप पिचिंग (उच्चतम बाढ़ स्तर तक), 115 मीटर लम्बाई में स्टेप स्लोप पिचिंग (भूतल स्तर तक), क्षतिग्रस्त शॉर्ट स्पर का मरम्मत/पुनर्स्थापन तथा नदी के डाउन स्ट्रीम में परक्यूपाइन स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित था, जिसे पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान उक्त कार्य को देखा गया। निरीक्षण में निर्माण कार्य स्वीकृत ड्राइंग एवं तकनीकी विशिष्टियों के अनुरूप निष्पादित पाया गया तथा कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड कृपा शंकर भारती, सहायक अभियन्ता पंकज कुमार वर्मा एवं जूनियर अभियन्ता श्री अमरेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य संबधित उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2026/बूढ़ी राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित लखनापार-बैदोला तटबन्ध के कि.मी. 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के समीप कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 04/08/2026
- 49 Views
- 3 hours ago
