वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष रामदेव की नेतृत्व में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03/08/2026 को थाना गोल्हौरा कम्युनिटी पुलिसिंग टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम–रमवापुरकली व किसुंधरपुर में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान बुजुर्ग नागरिक एवं दिव्यांग जन से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कुशल क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है तथा उनके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द एवं प्रसन्नता के साथ जीवनयापन कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम थाना गोल्हौरा-
01-उ0 नि0 नंदलाल यादव
02-हे0का0कपिलदेव बौद्ध
03-म०आ०शीला पटेल
