Breking News
आगामी त्यौहार चेहल्लुम, श्रावण मास तथा बारावफात के दृष्टिगत थानाध्यक्ष गोल्हौरा द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठीमहराजगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की डूबकर मौतसिद्धार्थनगर में 261.49 करोड़ रुपये से बनेगा 4-लेन बर्डपुर–पिपरहवा मार्ग, नेपाल सीमा तक बेहतर होगी कनेक्टिविटीसाइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 6,000/- को MRM पोर्टल के माध्यम से थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा वापस कराया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर में मिशन मजनू/साईबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महासंकल्प अभियान” का आयोजनथाना मोहाना पुलिस व SSB लीलाडिहवा की संयुक्त टीम द्वारा 06 बोरी यूरिया, 02 बोरी DAP खाद व 02 साइकिल के साथ 01 भारतीय अभियुक्त को बरामद कर अन्तर्गत धारा-11 कस्टम अधिनियम में कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गयाक्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी पुलिस के साथ आगामी त्यौहार श्रावण मास, चेहल्लुम के दृष्टिगत थाना क्षेत्र बांसी में कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया गया प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज द्वारा त्यौहार श्रावण मास, चेहल्लूम व बरावफात को सकुशल सम्पन्न कराने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर संभ्रांत व्यक्तियो, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपसिद्धार्थनगर 01 अगस्त 2026/मा0 मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन किया गयाथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना उसका बाजार कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पनियहवा मे वरिष्ठ नागरिको व दिव्यांगजनों के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दुधवानिया बुजुर्ग की महिलाओं/बालिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध व उससे बचाव तथा गुड-बैड टच के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया थाना मोहाना कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम दूल्हासुमाली मे वरिष्ठ नागरिको/दिव्यांगजन के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी थाना खेसरहा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹1,13,850/- को शिकायतकर्ता के खाते मे कराया गया वापस “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति / एन्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार, पार्क, बस स्टैंड व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के आरोपी 04 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थ नगर इकाई ने श्रद्धा आस्था व आध्यात्मिक और उल्लास के साथ मनाया गुरु पर्वमिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम-कोदईजोत की महिलाओं/ बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 261.49 करोड़ रुपये से बनेगा 4-लेन बर्डपुर–पिपरहवा मार्ग, नेपाल सीमा तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

सिद्धार्थनगर जनपद में स्वीकृत नए राज्य मार्ग कॉरिडोर के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बर्डपुर–पिपरहवा (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। करीब 9.4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को चार लेन में विकसित किया जाएगा, जिस पर 261.49 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यह मार्ग भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके निर्माण से विश्व प्रसिद्ध कपिलवस्तु स्तूप एवं कपिलवस्तु विश्वविद्यालय तक आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा। साथ ही देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन, परिवहन और अन्य सेवा क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
परियोजना की वर्तमान स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया गया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की टीमें संयुक्त रूप से भूमि पैमाइश, अभिलेख सत्यापन तथा भवनों के मूल्यांकन का कार्य कर रही हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए 87 करोड़ रुपये की धनराशि विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, सिद्धार्थनगर के खाते में जमा करा दी गई है।
प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि यह परियोजना भगवान गौतम बुद्ध के करुणा, शांति और समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर संपर्क एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *