डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में शुबेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आवेदक बृजलाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम सवाडाड़ थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल पर शिकायत संख्या-33106260133472 के माध्यम से दिनांक 10/06/2026 को शिकायत किया गया था कि क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,44,144.00/- रुपया का फ्रॉड हो गया था । जिस पर थाना खेसरहा साइबर सेल टीम द्वारा बैंक के समन्वय से आवेदक बृजलाल श्रीवास्तव उपरोक्त को फ्राड की धनराशि 1,13,850/- रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
01.श्री अनूप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.साइबर सेल प्रभारी रवि प्रताप सिंह सेंगर
03.का0 अभिषेक मौर्य
04.रि0का0नीरज कुमार
05.म0का0 रम्भा यादव
