इस अवसर पर गौरा के वरिष्ठ अध्यापक उच्च कोटि के संगीतकार हारमोनियम एवं ढोलक वादक संतराम चौधरी , बुद्ध विद्यापीठ के प्रोफेसर जनार्दन शुक्ला , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चंद्र प्रकाश लाल श्रीवास्तव को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर जिला अध्यक्ष पवन जायसवाल कार्यवाहक अध्यक्ष धीरज गुप्ताजी संरक्षक श्रीशंभू गुप्ताजी ओमप्रकाश आचार्य राम शंकर आचार्य जी वरिष्ठ पत्रकार मनोज भगवान अरुण त्रिपाठी महामंत्री गोविंद ओझा उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठीजी सिद्धार्थ गौतम राजकुमार जायसवाल आशीष सिंह धीरेंद्र वर्मा जी कोषाध्यक्ष राम शरण मंत्री मालती अर्जुन पासवान संदीप श्रीवास्तव जी नितेश पांडे रितेश मिश्रा गुंजन शर्मा जी प्रांत उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष रामशरण आदि अनेको पदाधिकारियों ने गुरुओं को किया सम्मानित। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन जायसवाल ने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गुरु हमारे देश की नींव हैं गुरु परंपरा हमारे देश में प्राचीन काल से ही चली आ रही है बड़े-बड़े विद्वान मनुष्य कवियों ने भी गुरु की माता पत्रकार डालते हुए सर्वत्र गुरु के प्रेम की उदारता की सराहना की है महामंत्री श्री गोविंद नाथ ओझा जी ने एक दोहा सुनते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला
गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पायें ।
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष श्री राम शरण जी ने भी गुरु की सर्वत्र पूजनीय होने पर प्रार्थना की और कहा कि गुरु और माता-पिता से बड़ा दुनिया में कोई नहीं
वरिष्ठ पत्रकार मनोज भगवान ने गुरु को माता-पिता से भी बढ़कर बताया उन्होंने कहा कि माता-पिता तो हमें केवल जन्म देते हैं लेकिन गुरु हमें मोक्ष दिलाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
सिद्धार्थनगर
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थ नगर इकाई ने श्रद्धा आस्था व आध्यात्मिक और उल्लास के साथ मनाया गुरु पर्व
- by Netra 24 Times
- 31/07/2026
- 12 Views
- 7 hours ago
