डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.08.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम दुधवानिया बुजुर्ग की महिलाओं/बालिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचाव तथा गुड-बैड टच के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व साईबर सेल जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं । तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर-
1. उ0नि0 सोमनाथ शर्मा
2. का0 जितेंद्र राजभर
3. रि0म0का0 लक्ष्मी
