Breking News
थाना बाँसी पुलिस, एसओजी/सर्विलांस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मिश्रित अंग्रेजी शराब बनाने एवं बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर – आरोग्य चौपाल नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावतीथाना कपिलवस्तु कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा में दिव्यांगजन /वरिष्ठ नागरिको के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में जनसंवाद/गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं के संबंध मे जानकारी प्राप्त की गयी व कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयीकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम लेदवा में दिव्यांगजन के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाईविकसित भारत – जी राम जी कानून, 2025′ और ‘नशामुक्त भारत अभियान’ प्रचार रथ रवानासिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2026/बूढ़ी राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित लखनापार-बैदोला तटबन्ध के कि.मी. 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के समीप कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयाक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ श्रावण मास, चेहल्लुम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर थाना लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया सिद्धार्थ नगर 04 अगस्त 202/ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआमिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) अभियान के अन्तर्गत “मिशन मजनू” के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर की महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया थाना कठेला समय माता मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत कठेला गर्वी मे जन चौपाल लगाकर उपस्थित बालक, बालिकाओं को जागरूक किया गया व जागरुकता अभियान के पोस्टर चस्पा किये गये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना,ओवरस्पीड में चल रहे वाहनों पर होगी प्रभावी कार्यवाही डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने थाईलैंड में लहराया भारत का परचम3 अगस्त 2026 को माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मिलासंत गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी “समरसता संकल्प कलश वंदन यात्रा संपन्न
सिद्धार्थनगर

नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती

विकसित भारत जी राम जी कानून एवं नशा मुक्त भारत ” पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ”

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत05 अगस्त/केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार लखनऊ द्वारा “विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम तथा नशा मुक्त जन-जागरूकता अभियान” के अंतर्गत समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार, हरदोई में एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष, जिला पंचायत हरदोई श्रीमती प्रेमावती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री जय सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस कार्यक्रम मे विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकारों द्वारा नाट्य रूपांतरण के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमावती ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक नशामुक्त जीवन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जनभागीदारी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सुनिश्चित होती है। जब समाज और शासन साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी परिवर्तन स्थायी बनता है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने स्तर से सकारात्मक प्रयास करे तो नशामुक्त एवं विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी, खंड विकास अधिकारी अहिरोरी कामरान नुमानी तथा क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी रमेश कुमार ने भी विकसित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित हरदोई के विशिष्ट गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *