डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह थाना भवानीगंज के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम जलालपुर की बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति व “मिशन मजनू” अभियान, गुड टच बैड टच, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज 05 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया ।
थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम जनपद सिद्धार्थनगर –
1.उ0नि0 वीरेंद्र कुमार
2.हे0का0 रामभजन गौड़
3.का0 मनु कुमार साह
4.रि0का0 अभिषेक कुमार
5.म0हे0का0 छाया देवी
6.म0का0 रेनू
