प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद में आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को आज दिनांक 08.08.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बांसी थानाक्षेत्र के रतनसेन इण्टर कालेज में कार्यक्रम की सुरक्षा ड्युटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग के दौरान पुलिस व्यवस्थापन, यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग, हेलीपैड एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
