शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड से संबंधित ₹5,000/- की धनराशि थाना पथरा बाजार साइबर टीम द्वारा कराया गया वापस ।
डॉ० अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन तथा बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मिश्र थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक 12.04.2026 को आवेदक हरिओम पुत्र सुभाष चन्द्र ग्राम सुमहा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33104260080464 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से ₹5,000/- का साइबर फ्रॉड हो गया है । उक्त शिकायत पर थाना पथरा बाजार की साइबर सेल टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया । निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप आवेदिक की फ्रॉड हुई ₹5,000/- की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई तथा शिकायतकर्ता द्वारा थाना पथरा बाजार साइबर सेल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली थाना पथरा बाजार साइबर टीम का विवरण–
01.ओम प्रकाश मिश्र थानाध्यक्ष पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 आशुतोष शुक्ल थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.क0ऑ0 अभितोष अवस्थी थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.का0 अजय कुमार विश्वकर्मा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.म0का0 प्रतिभा सिंह थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
