जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया ।
आज दिनांक 22.06.2026 को आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ क्षेत्रांतर्गत कस्बा शोहरतगढ़ के मुख्य मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया । आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने हेतु अपील की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ तथा थाना शोहरतगढ़ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
