निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि थाना इटवा क्षेत्र में मिली नवजात बच्ची जिसको बाल कल्याण पुलिस अधिकारी द्वारा एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है उसके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए बच्ची के पूर्ण स्वस्थ्य होने तक डिस्चार्ज न करें। इसके साथ ही इमरजेन्सी वार्ड को भी देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी चार्ट पर डाक्टर का मोबाइल नम्बर नही लिखा था जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डाक्टर का मोबाइल नम्बर लिखाने का निर्देश दिया। इमरजेन्सी में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अयाज खान अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही 01 दिन का रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लोग निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0झा, व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 20 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में बने एसएनसीयू वार्ड निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 20/04/2026
- 66 Views
- 1 month ago
