निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर पर आवासित 05 पीड़िताये आवासित पायी गयी, जिसमें से 04 अवयस्क थी। स्टॉफनर्स के द्वारा बताया गया कि कुल 09 पीड़िताये वर्तमान में सेंटर पर आवासित है जिसमें से 04 पीड़िताये मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल गयी हुयी है। प्रभारी सेंटर मैनेजर के अनुपस्थित/टेबल पर नेम प्लेट/मोबाइल नम्बर न लिखा पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 01 दिवस का मानदेय बाधित किये जाने के साथ ही स्पष्टीकरण लेना सुनिश्चित करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर हेतु स्वीकृत 11 पदों के सापेक्ष वर्तमान में 06 पद ही भरे हुये है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अबिलम्ब रिक्त पदो की भर्ती सुनिश्चित करंें।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 20 अप्रैल 2026/माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के परिसर में स्थित वन स्टॉप सेंटर का भी जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 20/04/2026
- 100 Views
- 1 month ago
