डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में ,क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन व हरे कृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम प्रभारी जयप्रकाश पांडेय थाना उसका बाजार मय टीम द्वारा आवेदिका श्रीमती राजमती पत्नी गिरजेश ग्राम पेंडारी खुर्द के वैवाहिक विवाद को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुलझाया गया । पुलिस टीम की प्रभावी काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने अपने आपसी मतभेदों और मनमुटाव को भुलाकर पुनः एक साथ सुखद दांपत्य जीवन बिताने का संकल्प लिया । पुलिस की इस मानवीय पहल से थाना क्षेत्र उसका बाजार के आमजन मानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
काउंसलिंग टीम थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर का विवरण-
01.उ0नि0 जयप्रकाश पांडेय
02.हे0का अनिल चौहान
03.का0पन्नेलाल
04.म0का0 कालिंदी यादव
