वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 12.04.2026 को प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक*सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 12/04/2026 थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम- बिजौरा में महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बरों- 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर –
1.उ0नि0 कृष्ण कुमार पांडेय
2.हे0का0 धनंजय दुबे
3.का0 सत्यप्रकाश यादव
4.म0का0 कंचन सिंह
