राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत काशीनाथ महाविद्यालय, करौंदा खालसा, सिद्धार्थनगर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक प्रतिनिधि सचिन अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के पिंटू चौधरी, विजय तिवारी, अश्वनी मिश्रा, शिव शंकर पाण्डेय तथा अब्दुर्रहमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक सेवा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए, जिनकी सराहना उपस्थित जनसमूह द्वारा की गई। अंत में उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सिद्धार्थनगर
सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 23/02/2026
- 118 Views
- 8 months ago
