Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हुआ सजीव प्रसारणसिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन विपश्यना केन्द्र, कपिलवस्तु का निरीक्षण किया गयाजनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में निकाला गया शक्ति जागरुकता पैदल मार्च मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/FTC प्रथम सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में धारा 184 BNSS में वांछित अभियुक्त को फरार घोषित करने के आदेश की तामिला की गई 
सिद्धार्थनगर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत राजा रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी के प्रागंण में मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह , मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह , जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, एवं जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी. एन. , पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर तथा भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी. एन. द्वारा मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह को बुकें देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माननीय विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान व अन्य जनप्रतिनिधियों को बुकें देकर स्वागत किया गया। राजा रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी के प्रागंण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 384 जोड़ो में से 321 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 229 जोडे, बौद्ध धर्म के 65 तथा मुस्लिम समुदाय के 27 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड बांसी, मिठवल, खेसरहा तथा नगरीय क्षेत्र बांसी के जोड़े शामिल हुये। मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधाम से होने की चिन्ता रहती है आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। आज राजा रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी के प्रांगण में 321 बेटियों का विवाह सम्पन्न हो रहा है। इस समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। मा0 सांसद ने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने की घोषणा किया गया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी सम्हालने के लिए रोजगार की आवश्यकता होती है जो लोग उद्योग, कालानमक व अन्य क्षेत्रों में कार्य करना चाहते हैं उनको ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया। मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा पिछले आठ साल से सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्हें सदैव गरीबों के लिए चिन्ता रहती है। सामूहिक विवाह में बिना किसी भेदभाव को सभी जाति धर्म के लोगों का विवाह संपन्न हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। जिन नव युगल का आज विवाह संपन्न हो रहा है उन सभी को मंगल कामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला प्रशासन को भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बधाई दिया। माननीय विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सामूहिक विवाह योजना को संचालित कर गरीब परिवारों के बेटियों की शादी कराने का कार्य सराहनीय है। आज इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों का विवाह संपन्न हो रहा है। जिसमें हिंदू , मुस्लिम व बौद्ध धर्म के लोग शामिल हैं उनके रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया जा रहा है। सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह ने कहा कि आज का दिन पूरे जनपद सिद्धार्थनगर के लिए उत्सव का दिन है आज इतनी बड़ी संख्या में नव युगल विवाह के बंधन में बध रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा अन्तिम लाइन में खड़े गरीब परिवारों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, गैस सिलिण्डर आदि उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। सभी जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। मा0 मुख्यमंत्री जी गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्पन्न हो रही है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी. एन. ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60000 दिया जा रहा है तथा 25000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, माननीय विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी. एन. , पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को 05 साड़ी ब्लाउज सहित (प्रत्येक 5.50 मीटर), 05 पेटीकोट, चुनरी कढ़ाईयुक्त, पैंट का कपड़ा 1.20 मी0, शर्ट का कपड़ा 2.25 मी0 उत्तम गुणवत्ता की, गमछा, चांदी का पायल (एक जोड़ी), बिछियां, डिनर सेट (स्टेनलेसस्टील का), बर्तनः- 01 नग कूकर 05 लीटर, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज 10 लीटर, प्रेस, डबल वेड चादर, तकिया कवर, कम्बल 02 अद्द, गद्दा 02 अद्द, तकिया 02 नग, सिंहोरा, चूड़ी 02 दर्जन, कंगन 04 नग, लडडू 05 किलो, वर वधू को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश, सूखा नारियल दिया गया। प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 60000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त माननीय विधायक बांसी की पत्नी रानी वसुंधरा, पुत्र अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डी0सी0 मनरेगा संदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देवनंदन दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.