Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
गोरखपुर

एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने विजयी पदाधिकारियों को सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद शाखा गोरखपुर के निर्वाचन परिणाम घोषित

गोरखपुर  उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, जनपद शाखा गोरखपुर के निर्वाचन उपरांत विजयी पदाधिकारियों को एसडीएम सदर दीपक गुप्ता द्वारा पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रविवार को सदर तहसील सभागार में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र एसडीएम सदर ने सौंपा ।
निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर लालजी पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश चन्द्र त्रिपाठी, मंत्री पद पर हरिप्रकाश श्रीवास्तव, उप मंत्री पद पर भगवान प्रसाद, संगठन मंत्री पद पर लालचन्द, कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रसाद तथा ऑडिटर पद पर संतोष कुमार गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए।
एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए राजस्व विभाग के हितों तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करना ही प्रगति का मार्ग है।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भी सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रशासन एवं चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *