Breking News
थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हुआ सजीव प्रसारणसिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन विपश्यना केन्द्र, कपिलवस्तु का निरीक्षण किया गयाजनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 विधायक सदर, जिलधिकारी सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा सिद्धार्थनगर में निकाला गया शक्ति जागरुकता पैदल मार्च मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिस के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (जू0डि0)/FTC प्रथम सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में धारा 184 BNSS में वांछित अभियुक्त को फरार घोषित करने के आदेश की तामिला की गई थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट(C.P.U.) टीम द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थानाक्षेत्र के जनक नंदिनी बाल विधा मन्दिर गौरडीह बाजार थाना मिश्रौलिया में जनसंवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया 
सिद्धार्थनगर

एसडीएम एवं तहसीलदार ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों को देख दिये आवश्यक निर्देश

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को बूथ दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10:45 बजे से उपस्थित रहकर शाम 4:30 बजे तक कार्य में डटे रहे। बीएलओ अपने गांव बूथ के मतदाताओं को बूथ केन्द्र पर आमन्त्रित कर वोटर लिस्ट में परिवार के शामिल मतदाताओं के नाम की जानकारी लेने और छूटे हुए लोगों के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी दी। छुटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म 6 भरने का कार्य बीएलओ द्वारा किया गया। बीएलओ ने फॉर्म की फीडिंग निर्धारित एप्प पर भी किया। बूथों पर तैनात बूथ लेवल ऑफीसरों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए से भी सम्पर्क कर अधिक से अधिक मतदाता बनाने और छुटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म को भरवाने के लिए सहयोग करने को कहा। विशेष बूथ दिवस पर बूथों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने कठेला शर्की, नायब तहसीलदार मंजूर अंसारी व सुपरवाइजरों ने किया। रविवार को एसडीएम विवेकानन्द मिश्र ने तहसील क्षेत्र के बूथ संख्या 267, 268, 269 व 270 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण करते हुए बूथ पर कार्य कर रहे बीएलओ अमित कुमार चौधरी, राकेश, सुषमा व सकीना से पूछताछ करते हुए फॉर्म 6 के भरे जाने की प्रगति के बारें में पूछताछ किया। फार्म के साथ लिए जाने वाले दस्तावेजों की भी जांच की। साथ ही साथ जिन मतदाताओं के वोटर लिस्ट में अंकित नाम में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उन्हें भी आवेदन करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने यह भी कहा कि फॉर्म 6 को भरते समय जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड मतदाता से लेते हुए आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाये। यदि कहीं पर दिक्कत आती है तो तहसील के वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर से सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने बूथ संख्या 250 नकथर पर पहुंच कर बीएलओ केशव यादव से कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया। वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर के ऑपरेटर सीपी सिंह, मुख्तार अहमद आदि द्वारा शाम के समय तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों के बीएलओ द्वारा एकत्रित किए गये फॉर्म 6, 7 व 8 के प्रगति की रिपोर्ट भी लिया गया। क्षेत्र के बूथ संख्या 169 महला पर अनिरुद कुमार, बूथ संख्या 40 ढेबरुआ पर आशुतोष मिश्रा व बूथ संख्या 41 रेकहट पर रामसूरत यादव आदि अन्य बीएलओ अपने अपने बूथों पर बैठकर कार्य करते हुए फार्म 6, 7 व 8 भरकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को पूरा करने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.