आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मकर संक्रांति पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में खिचड़ी चढ़ाई और नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने साधु-सन्तों व लोगों में खिचड़ी वितरित किया। वहीं सायं तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। आपको बता दें कि डोई नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर और नगर पंचायत के गोलघर स्थित हनुमान मंदिर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल ने अपने पति रवि अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोलघर के हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद बड़ी संख्या में लोगों को खिचड़ी बांटी। परम्परा के अनुसार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को खिचड़ी अर्पित किया। इसके बाद गाय की पूजा की गई और गरीबों में अन्न व वस्त्र दान कर सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मान्यता है कि सूर्यदेव की उपासना से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। पर्व के दौरान मंदिरों के आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह ने पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
सिद्धार्थनगर
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में चढ़ाई खिचड़ी, नपं अध्यक्ष ने साधु-सन्तों व लोगों वितरित की खिचड़ी
- by Netra 24 Times
- 18/01/2026
- 106 Views
- 9 months ago
