एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने सर्किल शोहरतगढ़ के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम के साथ गोष्ठी किया गया। इस दौरान सीओ मयंक द्विवेदी ने विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों की गहन जांच कर उनके अद्यतन रख-रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गोष्ठी के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं सीओ शोहरतगढ़ ने मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सभी प्रभारी एवं टीम सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में मिशन शक्ति टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर थाना चिल्हियां, शोहरतगढ़़, ढेबरुआ, कठेला समयमाता मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सीओ शोहरतगढ़ ने गोष्ठी कर विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों की किया गहन जांच एवं उनके अद्यतन रख-रखाव के सम्बन्ध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
- by Netra 24 Times
- 17/01/2026
- 203 Views
- 3 months ago
