Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

आपसी भाईचारगी व सभी धर्मों के सम्मान से ही देश सही दिशा में जा सकता है : प्रो0 राम पुनियानी

वर्तमान सरकार देश के लोगों को गुमराह कर रही है – प्रो0 रविकान्त ,देश में गंगा जमुना तहसील से देश विकास की ओर आगे बढ़ेगा ना कि नफरत से – बेगम समीना

जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग में शनिवार को 1857 प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में बहादुर शाह जफर का योगदान पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन विधायक फरेन्दा वीरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख इतिहासकार प्रो0 राम पुनियानी, विचारक प्रो0 रविकान्त सोशल एक्टिविस्ट शकीला शाहीन, बहादुर शाह जफर की पड़पौत्र पुत्र वधु बेगम समीना व बदरे आलम ने सरदार भगत सिंह, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी व बहादुर शाह जफर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो0 राम पुनियानी ने मुगल बादशाहों के कुर्बानियों को याद कर इतिहास को सही ढंग से पेश करने की बात करते हुए कहा कि आपसी भाईचारगी व सभी धर्मों के सम्मान से ही देश सही दिशा में जा सकता है। संविधान का पालन कर व धर्म के नैतिकता वाली पार्टी के साथ वर्तमान पीढ़ी को चलने की जरूरत है। आज संविधान का अपमान हो रहा है। भावनात्मक मुद्दे से नफरत फैलाया जा रहा है। नफरत का बीज न परोसकर समाज के पुनर्निर्माण की जरूरत है। बराबरी के आन्दोलन में सहभागिता निभाएं। आज समस्या को सही ढंग से समझ कर उसके निदान की पहल करने की जरूरत है। प्रो0 रविकान्त ने कहा कि वर्तमान सरकार देश के लोगों को गुमराह कर रही है। पूर्वजों के इतिहास को गलत तरीके से पेश कर भविष्य को विकलांग बनाने की साजिश हो रही है। बहादुर शाह जफर की पड़पौत्र पुत्र वधु बेगम समीना ने कहा कि देश में गंगा जमुना तहसील से देश विकास की ओर आगे बढ़ेगा ना कि नफरत से। उन्होंने कहा कि देश में जातिवादिता संकीर्ण विचारधारा का को जन्म दे रहा है। देश की आजादी के लिए अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है। बहादुर शाह जफर ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। कार्यक्रम को सोशल एक्टिविस्ट शकीला शाहीन, विधायक सय्यदा खातून, पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, पूर्व सांसद चन्द्रशेखर त्रिपाठी, सुरेन्द्र चौधरी, काजी सुहेल अहमद, जगदीश पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक बदरे आलम, हाफिज सनाउल्लाह, सजाउद्दीन, खलकुल्लाह, शिवप्रसाद वर्मा, हरिराम यादव, राममिलन भारती, शिवचन्द भारती, दीपक यदुवंशी, जहीर आलम, हैदर आलम, बाबा इब्राहिम, निजाम अहमद, अल्ताफ हुसैन, अनिरुद्ध पाठक, राजेन्द्र भारती, सागर पाठक, निसार अहमद बागी, देवेन्द्र गुड्डू, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद असलम आदि लोग मौजूद रहे।