Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर

बूड़ा के स्काउट और गाइड ने फिजिकल डिस्प्ले कर प्रदेश को किया गौरवांवित

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी और ग्रैंड फिनाले डायमण्ड जुबली जंबूरी का हुआ आयोजन, जिले के बच्चों ने किया प्रतिभाग।

तथागत भगवान गौतम बुद्ध की भूमि पर 61 वर्ष के बाद 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी और ग्रैंड फिनाले डायमण्ड जुबली जंबूरी का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यायुक्त प्रभात कुमार के सफल देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका तथा मालद्वीव के साथ सम्पूर्ण भारत से असम, बिहार, सेन्ट्रल रेलवे, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दिल्ली, ईस्टर्न रेलवे, ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे, ईस्ट कॉस्ट रेलवे, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, जमीयत यूथ क्लब, झारखण्ड, कर्नाटक, केवीएस, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नॉर्दर्न रेलवे, नॉर्थ ईस्ट रेलवे, नॉर्थ वेस्ट रेलवे, पुडुचेरी, राजस्थान, साउदर्न रेलवे, साउथ सेन्ट्रल रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे, साउथ वेस्ट रेलवे, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, वेस्ट बंगाल, वेस्टर्न रेलवे एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे आदि प्रदेश से कुल 35846 स्काउट्स और गाइड्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल  आनन्दी बेन पटेल ने दिनांक 24 नवम्बर को किया तथा कार्यक्रम उदघाटन सत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा विकास क्षेत्र बर्डपुर जनपद सिद्धार्थनगर के स्काउट और गाइड ने मुख्य मंच के सामने से राज्यपाल  आनन्दी बेन पटेल के सामने योग कार्यक्रम देकर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया तथा रात्रि कालीन सत्र उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने मुख्य मंच से संगीतमई योग प्रस्तुती दिया। 25 नवम्बर को रात्रिकालीन कार्यक्रम में झांसी मंडल के मलखंभ प्रदर्शन के साथ बस्ती मण्डल से योग प्रदर्शन हेतु पुनः पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के छात्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर जनपद सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल की खुशबू बिखेरा और देश विदेश से आये हुए स्काउट प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। दिनांक 26 नवम्बर को जब पूरे देश के प्रतिभागियों की शारीरिक प्रदर्शन प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ उस समय उत्तर प्रदेश के इटावा, झांसी के साथ सिद्धार्थनगर के छात्रों ने योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ‘ए’ ग्रेड प्राप्त कर जनपद सिद्धार्थनगर मण्डल बस्ती ही नहीं उत्तर प्रदेश को गौरवांवित किया। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे पायनियरिंग, फूड प्लाजा, स्टीमेशन, सिग्नलिंग, फर्स्ट एड, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले, फॉक डांस, फैशन शो, एग्जिबिशन, स्किल ओ रामा और फिजिकल डिस्प्ले आदि करवाई गई हैं। स्काउट और गाइड के मनोरंजन हेतु साहसिक क्रियाकलाप, फन बेस गतिविधियां, इंटेक्चुअल बेस आदि कार्यक्रम करवाया गया। जनपद सिद्धार्थनगर से 31 स्काउट्स और 26 गाइड्स, 12 स्काउटर और 03 गाइडर सहित कुल 72 लोगों की टीम ने प्रतिभाग किया। रतन सेन डिग्री कॉलेज से 06 रोवर, कम्पोजिट विद्यालय जानियाजोत से 12 पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनियाराज से 14, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली से 02 पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेव घुरहू 03, कम्पोजिट विद्यालय गौरडीह से 02, माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा से 09 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा से 20 स्काउट और गाइड ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की मण्डल गाइड कंटीजेंट लीडर जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा ने किया। जनपद सिद्धार्थनगर के सभी स्काउट और गाइड छात्रों की प्रतिभागिता जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ साथ में जिला संगठन कमिश्नर अमित शुक्ला, स्काउट मास्टर हेमन्त गुप्ता, अनुपम कुमार, कुलदीप कुमार, राजित कुमार, अभिषेक कुमार, आरिफ उस्मानी, अभिषेक यादव, इफ्तेखारुननिसा, राजकुमार पाल एवं हंसराज कुशवाहा आदि ने प्रतिभाग किया।