Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

रिटायर्ड कर्मचारियों (पेंशनरों) का अनोखा प्रदर्शन, कटोरी व चम्मच बजाकर किया विरोध

वरिष्ठ नागरिक पेंशन सेवा संस्थान उ0प्र0 के बैनर तले शनिवार को सिद्धार्थनगर में रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी भरा सन्देश दिया। सैकड़ों पेंशनरों ने जिलाध्यक्ष उमाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय के बाहर कटोरी और चम्मच बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सीधे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में संगठन के मंत्री राम शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष नवीन कुंवर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रामरूप यादव, संगठन मंत्री दस्तगीर खान सहित सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। उन्होंने एकजुट होकर राज्य के पेंशनरों की लम्बित समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने की मांग की।
वहीं ज्ञापन में पेंशनरों की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया गया। इनमें डिजिटल लॉकर एवं साइबर ट्रेजरी के बावजूद डिजिटल परिचय-पत्र न मिलना और पेंशन सलाहकार समिति में ग्रामीण अंचलों तक सक्रिय पेंशनर संगठनों को शामिल न करना शामिल है। अन्य समस्याओं में पुत्रवधू को आश्रित श्रेणी में न रखने से विधवा बहुओं के जीवनयापन में कठिनाई, जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों का लंबित रहना, तथा जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने एवं पेंशन भेजने में मोबाइल नम्बर लिंक न होना प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त, मृतक पेंशनरों के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब, चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर आयकर की कटौती, निजी चिकित्सालयों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस हेल्थ-कार्ड सुविधा न मिलना और पेंशन निदेशालय तथा कोषागार के बीच समन्वय की कमी जैसी शिकायतें भी दर्ज की गईं। पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संशोधन कर उन्हें सम्मिलित करने, लम्बित शासना देशों को तत्काल लागू कराने और जिला व प्रदेश स्तर पर मासिक समीक्षा अनिवार्य करने की भी मांग की। वहीं संस्थान ने कहा कि इन समस्याओं के कारण पेंशनरों में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संकट पैदा हो रहा है, जो शासन की वरिष्ठ नागरिक सम्मान नीति के भी खिलाफ है। जिलाध्यक्ष उमाकान्त मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम पूरे प्रदेश में अनोखा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला कलेक्टर से उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।