महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, महिला अभियुक्त को धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना भिटौली में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिला के खिलाफ पूर्व से चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
महाराजगंज
गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला गिरफ्तार, भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 19/07/2026
- 24 Views
- 3 weeks ago
