विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मदरहना रामनगर स्थित अति प्राचीन सन्तघाट पर आयोजित दो दिवसीय भण्डारा कार्यक्रम समापन के अवसर पर मंगलवार को भारतीय मानवाधिकार परिवार के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रूंगटा (नीलू) ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित साधु-सन्तों व असहायों को भीषण ठण्ड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर समाजसेवी राजेन्द्र रूंगटा उर्फ नीलू ने कहा कि गरीबों की सेवा मेरा प्रथम कर्तव्य है। असहायों की मदद करना नर सेवा से नारायण सेवा के समान है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना रहा। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, आशीष कौशल, इमरान खान, वीरेन्द्र गौड़, पंकज चौहान, अभिषेक चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, धर्मेन्द्र प्रजापति, अवधेश यादव, कृष्णा सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
नर सेवा ही नारायण सेवा को लेकर नीलू रूंगटा ने ठण्ड से ठिठुरते साधु-सन्तों व असहायों में बांटे कम्बल
- by Netra 24 Times
- 14/01/2026
- 123 Views
- 8 months ago
