वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार ZFD योजना एवं सड़क सुरक्षा अभियान के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन मे प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में देवेंद्र कुमार पाण्डेय एवं यातायात पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 16.07.2026 को लोहरौली बॉर्डर (शिवनगर डिड़ई), बांसी कस्बा, पुलिस बूथ तिराहा, साड़ी तिराहा, सनई चौराहा, शहर कस्बा आदि स्थानों पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले, सड़क किनारे अवैध पार्किंग वाहन, प्रेसर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण कर रहे वाहनों का एमवी एक्ट की सुसंगत धाराओं में कुल 53 वाहनों से ₹84,500/- का चालान किया गया एवं “जानकारी ही बचाव है” की तर्ज पर पी. ए. सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी, सड़क सुरक्षा संबंधी बरतने वाली विशेष सावधानियां,दुर्घटना में घायलों की मदद करने के संबंध में गुड समेरिटन योजना, अव्यस्क द्वारा वाहन चलाने संबंधित प्रावधान, रोड पर स्टैंटबाजी, तेज गति एवं गलत दिशा से वाहन चलाने आदि से होने वाले नुकसान का प्रचार-प्रसार किया गया एवं प्रत्येक दशा में ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया एवं पम्पलेट्स वितरण किया गया ।
सिद्धार्थनगर
जनपद में संचालित ZFD योजना एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटना मे कमी लाये जाने के उद्देश्य से यातायात नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे वाहनों का सुसंगत धाराओं में किया गया चालान एवं पी.ए. सिस्टम के माध्यम से आमजनमानस को किया गया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 16/07/2026
- 0 Views
- 1 hour ago
