वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों को बिखरने से बचाने हेतु निरंतर प्रभावी काउंसलिंग की जा रही है । आज दिनांक 30.08.2026 को महिला थाना मिशन शक्ति काउंसलिंग टीम द्वारा पारिवारिक विवादों से संबंधित 05 मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी बातचीत, समझाकर एवं काउंसलिंग के माध्यम से उनके मध्य उत्पन्न मनमुटाव को दूर कराया गया तथा काउंसलिंग के उपरांत सभी 05 जोड़ों ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की, जिसके पश्चात उन्हें हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया । मिशन शक्ति केन्द्र की यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की महिला म0हे0का0 आशा, म0आ0 प्रियंबदा सिंह, म0आ0 संगीता, म0आ0 शिखा खरवार, म0आ0 प्रगति राय, म0आ0 शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
विदा किए गए परिवारों का विवरण-
1-अंजू पत्नी संजय साकिन सिरसिया थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- किरन पत्नी अमरजीत साकिन रमवापुर थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- रीमा पत्नी आकाश साकिन बर्डपुर नंबर 9 टोला सजनवा थाना मोहना जनपद सिद्धार्थनगर ।
4- निशा पत्नी अशोक सा0 तिवारीपुर थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर ।
5- रोशनी पत्नी गोरख सा0 रुद्रपुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
