डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में , प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 03.05.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वॉड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो के तहत थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर के सिंहेश्वरी मंदिर ,बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, सिद्धार्थ तिराहा उद्यान पार्क ,बुद्धा पार्क आदि स्थानों पर महिलाओं और बच्चियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 112, 181, 1930,108,102आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग करते हुए महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01.उ0नि0 मीरा चौहान प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.महिला आरक्षी नेहा सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर ।
