आज दिनांक 29.07.2026 को थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मजनू के तहत भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया गया साथ ही बाजार आने जाने वाली महिलाओं एवम बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 तथा ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे- 1090, 181, 112,1076,1098,108 की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ग्राम भीमापार में अनावश्यक धूम रहे व्यक्ति द्वारा स्कूल से आ रही छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगने का प्रयास कर रहा था । टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को इस प्रकार का कृत्य न करने की चेतावनी दी गई, किंतु वह नहीं माना एवं उग्र हो गया। महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्यवाही की गई । सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे ।
सिद्धार्थनगर
“ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत में थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति/एन्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी
- by Netra 24 Times
- 30/07/2026
- 12 Views
- 1 day ago
