Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में नारी सुरक्षा के क्रम में जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम, थाना चिल्हिया व शोहरतगढ़ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चैन स्नेचर गैंग के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 03 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण 

अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद मंगल सूत्र लाकेट पीली धातु , 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर , 02 अदद मोटरसाइकिल , ₹20,00/- नगद बरामद 
घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया 

 चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र/लाकेट की छिनैती हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्हिया पर मु0अ0सं0 39/ 2026 का अंतर्गत धारा 304(2) BNS पंजीकृत किया गया था । डॉ अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (थाना चिल्हिया पुलिस व एण्टी थेफ्ट टीम/सर्विलांस की संयुक्त टीम) का गठन किया गया था । प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में थाना शोहरतगढ़ बार्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि जरिए दूरभाष एण्टी थेफ्ट टीम प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि मंगलसूत्र/लाकेट की छिनैती से सम्बन्धित कुछ संदिग्ध व्यक्ति नौगढ़ से थाना चिल्हिया की तरफ भाग रहे हैं तथा मेरी टीम उनका पीछा कर रही है इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ को भी अवगत करा दिया गया इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ द्वारा सनई चिल्हिया मार्ग पर कटया गाँव के पास नहर मार्ग पर चेकिंग की जाने लगी इसी बीच 02 मोटरसाइकिल पर सवार 03-03 व्यक्ति तेज गति से आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोका गया तो वह मोटरसाइकिल घुमाकर भागना चाहे जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी । मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर भागने लगे पुलिस बल द्वारा उन्हें रुकने के लिए बताया गया लेकिन उनके द्वारा गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी जाने लगी तभी उसमें से एक ने पुलिस पार्टी पर फायर किया, जो एण्टी थेफ्ट टीम प्रभारी के कान के पास से होते हुई गोली निकल गयी और वह बाल बाल बच गए । आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किया गया जिसमें एक व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ा तथा अन्य 03 अभियुक्तो को आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर दौडाकर मौके पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया । घायल व्यक्ति, जिसने अपना नाम अब्दुल्ला उर्फ ललाऊ पुत्र नरदाहे बताया गया जामा तलाशी के दौरान उसके जेब से एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर , ₹4,20/- नगद तथा एक अदद मोबाईल फोन बरामद हुए को तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना चिल्हिया पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने में मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109(1),3(5),352,351(3) बी0एन0एस0 व 3/25/27 आयुध अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस घटना में सम्मिलित तीन अन्य अभियुक्तगण सभाराज यादव , मोहम्मद शकील उर्फ जुबेर, उस्मान मलिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया गया ।
घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

बरामदगी का विवरण-
01-तीन अदद मंगल सूत्र लाकेट पीली धातु ।
02-एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
03-एक अदद पल्सर NS मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट, एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 55 AH 2534 ।
04- ₹20,00/- नगद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–
01.अब्दुल्ला उर्फ ललाऊ पुत्र नरदाहे निवासी परसादेवईपार थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उस्मान मलिक पुत्र फतेह मोहम्मद उर्फ मिल्कू निवासी बेलबनवा थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.मोहम्मद शकील उर्फ जुबेर पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी दवाईसपार थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर।
04.सभाराज यादव पुत्र रामजत यादव निवासी बैरिहवाँ थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर ।

पूछ-ताछ का विवरण-
पूछताछ में अब्दुल्ला उर्फ ललाऊ ने बताया कि मैं तथा उस्मान,सभाराज यादव,मोहम्मद शकील,दिनेश उर्फ दीना,सुग्रीव मिलकर जिले के भिन्न भिन्न थानों में छिनैती आदि की घटना कारित करते है । जिससे हम लोग अपना ऐशो आरामपूर्वक जीवन निर्वाह करते है । बरामद पीली धातु का मंगलसूत्र/लाकेट के सम्बन्ध में कडाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि साहब आज से करीब दस दिन पहले मै तथा अब्दुला,सभाराज यादव,मोहम्मद शकील,दिनेश उर्फ दीना,सुग्रीव ने मिलकर मोटर साइकिलो से रेकी कर फजीहतवा नाला के पास से एक महिला जो एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से नौगढ़ की तरफ जा रही थी उसी का मंगल सूत्र मैने मोटरसाइकिल से छीन लिया था । इसी प्रकार दिनांक 14.04.2026 को खड़सरी चौराहे से इटवा गोल्हौरा मार्ग की तरफ दो पहिया वाहन से एक पुरुष तथा महिला को जाते हुए देखा तो उसके गले में मंगलसूत्र देखा तो उसका पीछा करके पुलिया के पास सुनसान रास्ते पर उससे छीन कर हम लोग भाग गये । इसी प्रकार दो से तीन दिवस पूर्व घूमते तथा रैकी करते हुए एक महिला शाम के समय कपिया चौराहे के पास अकेली सुनसान रास्ते पर दिखी तो उससे भी मंगलसूत्र की छिनैती कर लिये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास-
01-मुकदमा अपराध संख्या 66/26 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर ।
02-मुकदमा अपराध संख्या 21/ 26 धारा-304 (2), 317 बीएनएस थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर
03-मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
04 मुकदमा अपराध संख्या 40/26 धारा 109(1),3(5),352,351(3) बी0एन0एस0 व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01.निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02- निरीक्षक नवीन सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
03-उप निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-उप निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर।
05-उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर।
06-उप निरीक्षक हरेंद्र चौहान सर्विलांस सेल प्रभारी मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर।
07-हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर।
08-हेड कांस्टेबल रमेश कुमार एंटी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
09-हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र एंटी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर।
10-कांस्टेबल अभिनंदन सिंह एंटी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
11-हेड कांस्टेबल अमित नायक कांस्टेबल चंद्रजीत यादव थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
12-हेड कांस्टेबल कृष्णपाल व कांस्टेबल कुंवर प्रताप सिंह थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *