डॉ. अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.05.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वॉड टीम /शक्ति मोबाइल द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो के तहत थानाक्षेत्र मोहाना में बर्डपुर , ककरहवा बॉर्डर, व स्कूल के बच्चों को गुड टच बैड टच व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108, 102 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग करते हुए बॉर्डर पर महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
एण्टी रोमियों टीम का विवरण-
01.उ0नि0 मीरा चौहान प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.महिला आरक्षी नेहा सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर ।
