डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे आज दिनांक 29.04.2026 को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा शोहरतगढ मिशन/साइबर टीम के साथ शिवपति इंटर कालेज, शोहरतगढ़ में पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया । छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग लिंक, OTP शेयरिंग, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरे, फेक लोन ऐप, एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP/CVV किसी से साझा न करें और ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या NCRP पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं । साथ ही, सभी को साइबर सुरक्षा से जुड़े पम्पलेट वितरित कर “जागरूक नागरिक, सुरक्षित नागरिक” का संदेश दिया गया ।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा शोहरतगढ मिशन शक्ति/साइबर टीम के साथ साइबर जागरुकता अभियान के तहत शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ ने पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया
- by Netra 24 Times
- 29/04/2026
- 36 Views
- 1 month ago
