डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मिशन शक्ति केन्द्र फेज 5.0 के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2026 को मिशन शक्ति केन्द्र की टीम के द्वारा नीलम चौधरी पुत्री लाला चौधरी निवासी अमहवा टोला बस्तिया थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर जो परिजनों द्वारा डांटने पर अपने घर से नाराज होकर दिनाँक 10.08.2026 को सायंकाल बढ़नी से बस पकड़कर दिल्ली जा रही थी । सहयात्री के फोन से घर पर फोन करने पर मिली सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना उतरौला जनपद बलरामपुर पुलिस व सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर के सहयोग से नीलम चौधरी उपरोक्त को सकुशल बरामद किया गया तथा मिशन शक्ति टीम की सहायता से उचित काउंसिलिंग कर कारण को दूर किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। लड़की को वापस पाकर घर के परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।
मिशन शक्ति टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 सुनील कुमार सिंह
2.का0 मनीष कुमार सिंह
3.रि0म0का0 रीता देवी
