मैंने भाईसाहब को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ व मालाओं के साथ प्रभु श्री राम का चित्र भेंटकर आत्मीय स्वागत किया । भाईसाहब का स्पष्ट निर्देश हमें मिला था कि हमें कोई भीड़भाड़ और तामझाम नहीं करना है । हम सभी ने उनकी आज्ञा के अनुरूप स्वागत को भी बहुत ही सादगीपूर्ण रखा । स्वागत , सम्मान हमारी परम्परा है। लेकिन हम सबको ऐसे व्यक्तित्व से यही प्रेरणा मिलती है कि असली परंपरा प्रचार और सम्मान से इतर राष्ट्रनिर्माण के लिए नींव का ईंट बनकर काम करना है। आदरणीय सांसद जी कल प्रभु श्री रामलला के दर्शन करेंगे और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
सिद्धार्थनगर
आज प्रभु श्री राम की धरती अयोध्या में पधारे झारखंड से राज्यसभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री अग्रज आदरणीय श्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा जी का रेलवे स्टेशन पहुँचने पर स्वागत करने का सौभाग्य मिला
- by Netra 24 Times
- 21/08/2026
- 26 Views
- 1 week ago
