आज दिनांक 18.06.2026 को शिवशरणप्पा जी.एन. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई । उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्रों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने एवं अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए गए ।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ।
सिद्धार्थनगर
नीट (NEET) परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा गोष्ठी आयोजित कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
- by Netra 24 Times
- 18/06/2026
- 22 Views
- 4 weeks ago
