आज दिनांक 20.05.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर में स्थित कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में शिवशरण्पा जी एन जिलाधिकारी व डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जनपदीय पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी व्यक्ति/सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों । मीटिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शान्ति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपदीय पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 20/05/2026
- 20 Views
- 1 week ago
