अभियुक्ता के पास से चोरी किये गये एक जोड़ी टप्स, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी दो तल्ला झुमका, एक नाक की कील (पीली धातु) व एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी पायजेब, दो अंगूठी, पांच जोड़ी जड़ीदार विछुआ (सफेद धातु) की शत प्रतिशत बरामदगी
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में थाना लोटन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2026 धारा 305A, 331(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्ता पूजा पत्नी विजय निवासी सिंगरहा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर को आज दिनांक 22.05.2026 को थानाक्षेत्र के लोटन-सोहास मार्ग पर धंधरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:-
01.पूजा पत्नी विजय निवासी सिंगरहा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण –
01.एक जोड़ी टप्स, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी दो तल्ला झुमका, एक नाक की कील (पीली धातु) व एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी पायजेब, दो अंगूठी, पांच जोड़ी जड़ीदार विछुआ (सफेद धातु) की शत प्रतिशत बरामदगी ।
गिरफ्तार करनें वाले पुलिस टीम का विवरण:-
01.उ0नि0 गोपाल यादव, राहुल गुप्ता थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.महिला आरक्षी पूजा वर्मा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आरक्षी राजेश यादव, सौरभ सिंह थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
