डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह द्वारा अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 17.05.2026 को थाना शोहतरतगढ़ पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 62/2026 धारा 191(2)/ 109/ 115(2)/ 352/ 351(3)/ 117(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को परसा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण-
01-दुर्गा प्रसाद यादव उर्फ थारु पुत्र रामफेर यादव निवासी ग्राम बोहली थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर सिसवा बोहली थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरण –
1. उ0नि0 दिनेश कुमार थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. हे0का0 प्रमोद यादव थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. का0 नीतीश यादव थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर।
